Monday, 14 November 2022

बिहार के विकास को गति

बिहार के बक्सर में वामनेश्वर श्री राम कर्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महाकुंभ द्वारा संत समाज की उपस्थिति में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संत सम्मेलन के 'सनातन संस्कृति समागम - राम राज्य की ओर...' कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे जी, केरल के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान जी और बिहार भाजपा के अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें..

बिहार के विकास को गति देते हुए आज बक्सर में 3,390 करोड़ रुपए की लागत वाली 2 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे जी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष श्री संजय जयसवाल जी और अधिकारियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया।

आज लोकार्पित हुए (i) NH-922 पर 1662 करोड़ रुपए की लागत से बने 44 किमी 4-लेन कोईलवर से भोजपुर खंड और (ii) NH-922 पर 1728 करोड़ रुपए की लागत से बने 48 किमी 4-लेन भोजपुर से बक्सर खंड के बन जाने से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से संपर्क सुगम हो जाएगा। इससे बिहार से लखनऊ के रास्ते दिल्ली पहुँचना आसान हो जाएगा। दिल्ली पहुँचने का समय 15 घंटे से घटकर 10 घंटे हो जाएगा। 

यह मार्ग क्षेत्रवासियों को आरा में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाएगा। कृषि उपजों की नए बाजार तक पहुँच आसान होगी। गंगा पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन सुविधाजनक होगा। 37 अंडरपास से पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही आसान होगी। 5 बड़े पुल और 13 लघु पुलों से हल्के एवं भारी वाहनों का परिवहन सुगम होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है।

#PragatiKaHighway #GatiShakti

बिहार के रोहतास में सोन नदी पर पण्डुका के पास 210 करोड़ रुपए की लागत से 1.5 किमी लंबाई के 2-लेन उच्चस्तरीय आर.सी.सी. पुल के निर्माण कार्य का उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष श्री संजय जयस्वाल जी, सांसद श्री छेदी पासवान जी, श्री विष्णू दयाल राम जी, बिहार सरकार के मंत्रीगण तथा सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की उपस्थिति में आज शिलान्यास किया।

इस पुल के बनने से NH-19 और NH-39 सीधे जुड़ जाएंगे, जिससे बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा। वर्तमान में रोहतास जिले के पण्‍डुका और झारखंड के गढ़वा जिले से श्रीनगर पहुॅंचने में 150 किमी अंतर तय करना पड़ता है, इस पुल के बनने से इस सफर में चार घंटे की बचत होगी। डेहरी पुल पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा और औरंगाबाद, सासाराम शहरों को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलने में आसानी होगी। 

पण्डुका क्षेत्र में इस पुल के बनने से आस- पास के क्षेत्रों के और राज्यों के औद्योगिक एवं कृषि और डेयरी उत्पाद की बाजार तक पहुॅंच आसान होगी। इससे समय और ईंधन की भी बचत होगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बिहार की समृद्धि और विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र सरकार निरंतर अग्रसर है। 

#PragatiKaHighway #GatiShakti

No comments:

Post a Comment

Winners

विज्ञान कहता है कि एक वयस्क स्वस्थ पुरुष एक बार संभोग के बाद जो वीर्य स्खलित करता है, उसमें 400 मिलियन शुक्राणु होते हैं...... ये 40 करोड़ श...