ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, रुन्नीसैदपुर में बृहस्पतिवार की सुबह 10:30 बजे साइकिल यात्रा पर निकले युवक रोबिन सिंह का निदेशक श्री राम भद्र, शिक्षक निखिल सिंह, संजीव गुप्ता, अशोक साहनी, धर्मेन्द कुमार, विक्रम सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील सिंह, निर्दोष कुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस अवसर पर ज्ञान भारती की कक्षाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए रोबिन सिंह ने कहा कि आज पर्यावरण तेजी से प्रदूषित हो रहा है. पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है। आज लोग भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए हरे पेड़ों को काट रहे हैं। बारिश से कई जिलों में हाहाकार मच गया है. किसान आसमान की ओर देख रहे हैं।
उन्होंने बताया कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विगत 06 अक्टूबर 2022 से तमिलनाडु के कन्या कुमारी से साइकिल यात्रा पर हैं तथा केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय त्रिपुरा से मणिपुर होते हुए बिहार पहुंचे है। उन्होंने बताया कि वह अब तक 12 हजार 821 किमी साइकिल चला चुके हैं।
No comments:
Post a Comment